अस्पताल पर फायरिंग के मामले में बड़ी कार्यवाही, ACP और SHO सस्पेंड ....
- बाइक पर आये बदमाश ने देर रात हेलमेट पहन चलाईं थी गोलियां
खबरनामा इंडिया बबलू। जालंधर
पंजाब के जालंधर शहर में वरदान अस्पताल के IVF सेंटर पर फायरिंग के मामले में पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने पुलिस की लापरवाही को देखते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कमिश्नर ने इस मामले में ACP मॉडल टाउन और मॉडल टाउन थाने के SHO को सस्पेंड कर दिया है।
बता दे की वरदान अस्पताल के IVF सेंटर पर देर रात एक बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। जिसमे बाइक पर आये बदमाश ने 3 सेकेंड में 4 गोलियां चलाईं जो सेंटर के गेट को चीरते हुए आर-पार हो गईं। वहीँ इस घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है।
CCTV फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक बाइक पर आता है और उसने हेलमेट पहने पहने ही की है। फायरिंग के दौरान भी उसने हेलमेट भी नहीं उतारा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से उसी बाइक पर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मॉडल थाने की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे CCTV फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान के लिए जाँच शुरू कर दी। फिलहाल इस घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।



.jpg)



















No comments