ब्रेकिंग न्यूज़

होटल का कुछ हिस्सा तोड़ने को लेकर बवाल -- BJP नेता लिए हिरासत में ...

- 3 घंटे की सुनवाई के बाद अदालत ने दी जमानत, BJP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की  

खबरनामा इंडिया बबलू। जालंधर     

पंजाब के जालंधर में एक होटल के कुछ हिस्से को निगम दवारा गिराए जाने को लेकर बवाल हो गया। इस कार्यवाही का विरोध करने वाले भाजपा नेताओं को गिरफ्तार क्र सुबह सेशन कोर्ट में पेश किया गया। इनमें पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल सहित कई नेता शामिल हैं। 

अदालत में लगभग 3 घंटे की सुनवाई के बाद सभी 30 नेताओं को जमानत दे दी गई है। इसके बाद जैसे ही कार्यकर्ता कोर्ट की ओर बढ़े, तो पुलिस ने बेरिकेट लगाकर उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस के साथ हल्की धक्का मुक्की होने की भी खबर है।  

बता दे कि इससे पहले भाजपा कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा जालंधर पहुंचे और पूर्व विधायक केडी भंडारी और कई नेताओ सहित कोर्ट रोड पर धरना दे दिया और सड़क जाम कर दी। इस दौरान उनकी पुलिस से बहस हुई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं ट्रैफिक को भी डायवर्ट कर दिया। 

कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि AAP सरकार भाजपा की मोगा रैली से घबराई हुई है और इसी कारण नेताओं पर केस दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता इन मामलों से डरने वाले नहीं हैं और सरकार की नीतियों का विरोध जारी रहेगा।  

जानकारी अनुसार कल मंगलवार को शाम सिविल लाइन्स क्षेत्र में एक होटल पर नगर निगम की टीम ने कोर्ट से ऑर्डर आते ही जेसीबी मशीन चला दी थी। होटल के सामने वाले छज्जे और दो पिल्लर गिरा दिए। नगर निगम ने होटल के कुछ हिस्से को अवैध बताया। इसी दौरान होटल गिराने का विरोध करने पर रात को सुशील कुमार रिंकू, मनोरंजन कालिया और शीतल अंगुराल को हिरासत में लिया था। तीनों को थाना सदर में रातभर रखा गया। उन पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है। 

No comments