कपूरथला के CIA टीम ने बाइक सवार दो तस्कर किए काबू, FIR दर्ज ....
- गश्त दौरान काबू किए आरोपिओ से 45 ग्राम हेरोइन बरामद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के सीआईए स्टाफ की टीम ने गश्त के दौरान बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 45 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसकी पुष्टि सीआईए इंचार्ज रमन कुमार ने भी की है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सीआईए स्टाफ के एएसआई केवल सिंह ने पुलिस टीम के साथ आपराधिक तत्वों के खिलाफ गश्त कर रहे थे। जब पुलिस टीम गश्त करते हुए गांव रजापुर के मोड़ से थोड़ा आगे पहुंची तो सामने दो युवक सड़क किनारे बाइक के समीप खड़े थे। जैसे ही उन्होंने पुलिस टीम को देखा तो वह घबरा गए और बाइक स्टार्ट कर भागने का प्रयास करने लगे।
पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर पीछा कर उन्हें काबू कर किया और पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सर्बजीत सिंह उर्फ बब्बी व वरिंदर सिंह उर्फ बब्बू दोनों वासी गांव लाटियांवाल बताया है। काबू किये आरोपिओ के कब्जे से 45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।



.jpg)



















No comments