ब्रेकिंग न्यूज़

कपुरथला में 8वीं की छात्रा से मारपीट ....

- घायल छात्रा अस्पताल में भर्ती, सिगरेट पीने से मना करने पर मारपीट का आरोप, पुलिस जाँच में जुटी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला के थाना सदर क्षेत्र के एक गांव में 8वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसी गांव की एक अन्य लड़की ने उसे सिगरेट पीने के लिए मजबूर किया और मना करने पर उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी अमरीक सिंह ने की है। 

इस संबंध में सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह गाँव के ही सरकारी स्कूल में 8वीं कक्षा पढ़ती है। उसने यह भी बताया कि उसी के गांव की एक लड़की उसे सिगरेट पीने के लिए दबाव डाल रही थी। जब उसने सिगरेट पीने से इनकार किया, तो आरोपी लड़की ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया, जहां ड्यूटी डॉक्टर विजय की निगरानी में उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों द्वारा पीड़िता की MLR (मेडिको-लीगल रिपोर्ट) तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए थाना सदर में भेज दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  

No comments