ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में दूध के गोदाम से 3500 किलो दूध पाउडर गायब ....

- गोदाम के दो कर्मियों पर थाना सदर में FIR दर्ज  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला में एक गोदाम से करीब 3500 किलो वेरका दूध पाउडर गायब होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गोदाम मालिक की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने दो कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। और फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता पुनीत गुप्ता पुत्र गिरधर गोपाल निवासी जालंधर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 दिसंबर 2024 से 27 अप्रैल 2025 तक वेरका मिल्क प्लांट जालंधर द्वारा गांव तलवंडी महमा स्थित उनकी फैक्ट्री गोदाम में 25-25 किलो के सूखे दूध के 58020 बैग स्टोर किए गए थे। इसके बाद 23 मई 2025 से 6 जनवरी 2026 तक और 57880 बैग गोदाम में भेजे गए।

जब वेरका मिल्क प्लांट ने स्टॉक का हिसाब किया तो उनके गोदाम में 140 बैग कम पाए गए, जिनमें करीब 3500 किलो दूध पाउडर था। इसके बाद जब शिकायतकर्ता ने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि उनके दो कर्मचारी प्रदीप सिंह निवासी बक्करखाना और काका निवासी सुंदर नगर, जो उनके पास ड्राइवर के तौर पर काम करते थे, अपनी गाड़ियों के जरिए दूध पाउडर के बोरे कम लेक्र आये थे। जबकि वेरका से पूरा स्टॉक भरजा गया था।  

थाना सदर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। 

No comments