कपूरथला में ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत से उपभोक्ता परेशान ....
- एजेंसियों का दावा -- गैस का स्टॉक पर्याप्त, कमर्शियल सिलेंडर का स्टॉक ख़त्म
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में घरेलू एलपीजी की उपलब्धता को लेकर उपभोक्ताओं और गैस एजेंसियों के दावों में अंतर देखने को मिल रहा है। जहां गैस एजेंसी संचालक पर्याप्त स्टॉक होने की बात कह रहे हैं, वहीं उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग न होने की वजह से परेशान हैं। गैस कंपनियों द्वारा जारी किए गए ऑनलाइन बुकिंग नंबरों पर लगातार कॉल बिजी आने के कारण उपभोक्ताओं का संपर्क नहीं हो पा रहा है।
मिली जानकारी अनुसार कपूरथला शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों में उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं। कंपनियों के नियमों के अनुसार एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी केवल ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही दी जाती है। लेकिन उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के लिए जारी नंबरों पर न तो कॉल लग रही है और न ही बुकिंग के लिए कोई ओटीपी प्राप्त हो रहा है। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसी बीच कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी की भी बात सामने आ रही है। जिससे होटल, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान चलाने वाले लोग परेशान हैं। गैस संकट के हालातो में कंपनियों के नियमों अनुसार एक घरेलू उपभोक्ता को डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक करवाने की अनुमति है।
खालू गैस एजेंसी के मालिक परविंदर सिंह ने बताया कि उनके पास गैस का स्टॉक बुकिंग से कुछ कम है, लेकिन जिन उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग के बाद ओटीपी प्राप्त हुआ है। उन्हें लगातार सप्लाई दी जा रही है।
वहीं गुलयानी गैस एजेंसी के मालिक विनय गुलयानी ने कहा कि उनके पास गैस के स्टॉक की कोई कमी नहीं है। और कमर्शियल सिलेंडर भी उपलब्ध हैं, जिनकी सप्लाई नियमित रूप से की जा रही है।
दूसरी तरफ हिंद गैस एजेंसी के मालिक सौरभ रजप ने बताया कि उनके पास भी गैस का पर्याप्त स्टॉक है और उपभोक्ता बिना वजह परेशान हो रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए बताया कि जब भी उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग करवाते हैं तो उन्हें एक OTP प्राप्त होता है, जिसमें अगली बुकिंग का समय भी दिया होता है। उससे पहले दोबारा बुकिंग संभव नहीं होती।
उन्होंने यह भी कहा कि कई उपभोक्ता बार-बार ऑनलाइन बुकिंग नंबर पर कॉल करते हैं, जिससे सर्वर पर अधिक लोड पड़ जाता है और सर्वर डाउन हो जाता है। इसी कारण जरूरत से अधिक लोगों दवारा कंपनी के सर्वर से संपर्क करने में दिक्कत आती है।




.jpg)



















No comments