ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में बाबा अजय नाथ की ‘तैय्या’ रस्म अदा .....

- नाथ संप्रदाय के साधु-संतों और भक्तों ने दी श्रद्धांजलि  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला में शालीमार बाग के नजदीक स्थित सिद्ध बाबा जोधा नाथ मठ ‘नाथा दा डेरा’ के गद्दीनशीन बाबा अजय नाथ (चेला बृहस्पति नाथ) का कुछ दिन पहले आकस्मिक निधन हो गया था। नाथ परंपरा के अनुसार उन्हें समाधि दी गई थी। 

रविवार को उनकी आत्मिक शांति के लिए नाथ परंपरा के अनुसार ‘तैय्या’ की रस्म भी अदा कर दी गई है। इस अवसर पर नाथ संप्रदाय के कई साधु-संत शालीमार बाग स्थित नाथा दा डेरा पहुंचे और परंपरा अनुसार रस्म निभाकर बाबा अजय नाथ को श्रद्धांजलि दी। और उपस्थित नाथो ने योगी बलवंत नाथ को महंती की चादर ओढ़ाई गई। 

वहीँ बाबा अजय नाथ की तैय्या रस्म में विशेष तौर पर आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज एडवोकेट कर्मबीर सिंह चंदी सहित कई भक्तो ने भी हाजिरी लगाई और बाबा अजय नाथ को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस मौके पर रवई वाले राम नाथ, अम्बाला से बाबा भोला नाथ, सरहिंद से विकास नाथ, तरनतारन से घोटू नाथ और धर्मशाला से योगी जगननाथ सहित अन्य नाथ संप्रदाय के साधु-संत और श्रद्धालु भी मौजूद रहे। सभी ने बाबा अजय नाथ को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।  

No comments