कपूरथला में देर रात SSP ने खुद संभाली चेकिंग की कमान ...
- जालंधर बाईपास के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध दिखने वालों लोगों की शिनाख्त जांची
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने सोमवार देर रात अचानक सड़क पर उतरकर खुद हाथ में टार्च लेकर चेकिंग की कमान संभाली है। जिस दौरान जालंधर बाईपास के पास नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की है। इस दौरान पूरा चौक पुलिस फोर्स के साथ सील कर दिया गया और दोपहिया वाहन चालकों के अलावा संदिग्ध दिखने वालों लोगों की शिनाख्त जांची गई और कार की डिग्गी वगैरह की गहनता से जांच की गई।
बात दे कि साेमवार की देर रात एसएसपी गौरव तूरा, डीएसपी-एनडीपीएस सुखपाल सिंह, थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप नाहर और पीसीआर इंचार्ज चरणजीत सिंह खैहरा और ट्रैफिक पुलिस के साथ अचानक जालंधर बाईपास पर नाका लगा दिया गया। जहां पर एसएसपी ने जहां खुद वाहन जांचने शुरू कर दिए, वहीं पुलिस फोर्स का भी हौंसला बढ़ाया।
यहां करीब 40 मिनट सर्च अभियान चलाने के बाद एसएसपी ने ढिलवां, सुल्तानपुर लोधी और सुभानपुर में भी अचानक सर्च आपरेशन चलाया। जिससे असामाजिक तत्वों की धरपकड़ को यकीनी बनाया जा सके।
इस दौरान एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि आपरेशन प्रहार-1 व 2.0 के तहत गैंग्स्टरों पर वार आपरेशन लगातार जारी है। यह अचानक सर्च आपरेशन प्लान करके चेकिंग की गई, जिससे परिणाम बेहतर मिलते हैं, वहीं जनता में भी विश्वास बहाली होती है। \
उन्होंने बताया कि फगवाड़ा में एसपी माधवी शर्मा ने चेकिंग अभियान की कमान संभाली। एसएसपी ने बताया कि ऐसे सर्च आपरेशन के दौरान यदि कोई संदिग्ध या पेशेवर अपराधी मिल जाते है तो उसकी जांच के लिए उसकी फोटो खींचकर फेस रेकोग्नेशन के लिए पंजाब सरकार की ओर से तैयार की गई स्पेशल ऐप में अपलोड करके उसकी पूरी कुंडली निकाल ली जाती है और फिर उसे दबोच लिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सरप्राइज चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।


.jpeg)


.jpg)



















No comments