ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में श्री श्याम फागुन महोत्सव 18 को, भक्त सपरिवार आमंत्रित ....

- मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल सजाएंगे भजनों की महफिल  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला में श्री श्याम जी बालाजी ट्रस्ट की दवारा विशाल धार्मिक आयोजन श्री श्याम फागुन महोत्सव का आयोजन 18 फरवरी को किया जा रहा है। इसको लेकर ट्रस्ट की तरफ से सभी श्री श्याम भक्तों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। आयोजकों का कहना है कि आयोजन में पहुँचने वाले हज़ारो श्रद्धालुओं के बैठने और अन्य सुविधाओं के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं।

इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ट्रस्ट के प्रधान प्रदीप तुली ने बताया कि 18 फरवरी को कपूरथला के शालीमार बाग परिसर में यह भव्य आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल अपने मधुर भजनों से भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।

प्रदीप तुली ने आगे बताया कि आयोजन में विभिन्न परदेशो से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आग्रह किया गया है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने सभी श्याम प्रेमियों से इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। 

इस मौके पर संरक्षक पवन अग्रवाल, चेयरमैन सूरज अग्रवाल, सचिव सनी गुप्ता, अभिनंदन गुप्ता, गौरव अबरोल, गगनदीप, अविनाश शर्मा, विशाल सोनी, आशीष गुप्ता, हितेश सूरी, आयुश गुप्ता और सचिन अरोड़ा आदि उपस्थित थे।   

No comments