ब्रेकिंग न्यूज़

CM भगवंत मान फोर्टिस अस्पताल भर्ती, मोहाली में स्कूलों और फोर्टिस अस्पताल को उड़ाने की धमकी, झूठी ....

ई-मेल में दोपहर 1.11 बजे पर ब्लास्ट का समय बताया था 

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब    

मोहाली के फोर्टिस अस्पताल को भी उड़ाने की धमकी दी गई। इसी अस्पताल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार दोपहर बाद भर्ती हुए थे। इसके साथ-साथ मोहाली के कई स्कूलों को भी धमकी भरी ई-मेल भेजी गई है।  

जिसके बाद पुलिस ने हाई अलर्ट कर सभी क्षेत्र को सील कर जाँच शुरू कर दी थी। हालाँकि ई-मेल दवारा दी गई धमकी में दावे झूठे थे।   

जानकारी अनुसार धमकी भरी ई-मेल में मंगलवार दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर ब्लास्ट का समय बताया गया था, लेकिन तय समय पर कोई विस्फोट नहीं हुआ। ई-मेल भेजने वाले संगठन ने खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी बताया था, हालांकि जांच में यह धमकी पूरी तरह झूठी पाई गई।  

गौरतलब है कि CM भगवंत मान को रविवार को ब्लड प्रेशर बढ़ने के बाद मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को डिस्चार्ज होने के बाद वह मोगा में AAP सरकार की नशा विरोधी रैली में शामिल हुए, लेकिन वहां सांस लेने में तकलीफ होने पर सोमवार शाम करीब पांच बजे उन्हें फिर से फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन ने अब तक उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया है। 

एक मिडिया हाउस के अनुसार ई-मेल में दावा किया गया था कि CM भगवंत मान को ‘भाई दिलावर सिंह के वारिसों’ ने पोलोनियम से संक्रमित कर दिया है और अगर वह बच गए तो उनका हाल दिवंगत पूर्व CM बेअंत सिंह जैसा किया जाएगा। मेल में यह भी लिखा गया कि फोर्टिस अस्पताल से मुख्यमंत्री की “लाश ही निकलेगी।” 

पोलोनियम को एक दुर्लभ और अत्यधिक विषैला रेडियोएक्टिव पदार्थ बताया गया, लेकिन मेल में यह नहीं बताया गया कि मुख्यमंत्री को कब, कहां और कैसे संक्रमित किया गया। न तो फोर्टिस अस्पताल और न ही पंजाब सरकार ने इस तरह के किसी दावे की पुष्टि की है। 

वहीँ मुख्यमंत्री से जुड़ा मामला होने के कारण एहतियातन फोर्टिस अस्पताल में पांच बम निरोधक दस्तों को बुलाकर गहन जांच की गई। मोहाली के SP सिटी दिलप्रीत सिंह के अनुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे स्कूलों को यह धमकी भरी मेल मिली थी। जांच के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। 

No comments