ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के रिजॉर्ट से NRI महिला (दूल्हे की मां) का बैग चोरी ...

- पीड़िता के अनुसार बैग में 10 लाख की भारतीय करेंसी, गहने और विदेशी करेंसी भी थी  

- घटना की जाँच में कई तथ्य संदिघ्ध, गंभीरता से जाँच जारी -- DSP  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सबडिवीजन फगवाड़ा के चाचोकी क्षेत्र में स्थित एक रिजॉर्ट में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब जागो कार्यक्रम के दौरान दूल्हे की मां का बैग चोरी हो गया। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 10 लाख रुपये की भारतीय करंसी, 10 लाख रुपये से अधिक के गहने तथा काफी यूरो करंसी भी थी। रिसोर्ट में लगे CCTV केमरो में दो सूट - बूट वाले संदिघ्ध भी कैद हुए है। 

घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के दौरान कई तथ्य संदिग्ध नजर आ रहे हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।

पीड़िता NRI कुलविंदर कौर पत्नी राम लाल वासी चाचोकी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह आस्ट्रिया से अपने बेटे की शादी के लिए भारत आई थीं। मंगलवार रात को चाचोकी स्थित रिजॉर्ट में उनकी ओर से जागो का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान उन्होंने अपना बेग सोफे पर रखा था, लेकिन कुछ समय बाद जब देखा तो पर्स वहां से गायब था।

कुलविंदर कौर के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में सूट-बूट पहने दो लोग नजर आ रहे हैं, जिन्होंने संभवतः चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने रिजॉर्ट मैनेजमेंट पर भी मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शक के आधार पर रिजॉर्ट के एक सफाईकर्मी को पूछताछ के लिए राउंडअप किया है, जबकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। वहीं, रिजॉर्ट के मैनेजर ने चोरी की घटना में किसी भी तरह की मिलीभगत से साफ इंकार किया है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

No comments