ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को किया गिरफ्तार ....

- आरोपियों के कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन बरामद, FIR दर्ज   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के क़स्बा ढिलवां में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो युवकों को 30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद कर उनकी बाइक  भी जब्त कर ली गई है।

थाना ढिलवां के प्रभारी दलविंदर बीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एएसआई गुरदीप सिंह अपनी टीम के साथ शाम के समय हाईटेक नाका ढिलवां पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अमृतसर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तो पुलिस ने उनसे 30 ग्राम हेरोइन बरामद की हैं। 

पूछताछ के दौरान बाइक चालक ने अपनी पहचान मंगल सिंह उर्फ गोबिंद सिंह निवासी मानोचाहल कलां और पीछे बैठे युवक ने अपनी पहचान जगनदीप निवासी नूरपुर के रूप में बताई। इसी बीच पीछे बैठे युवक ने अचानक बाइक से उतरकर पास के एक पेड़ के नीचे झाड़ियों की ओर एक भारी लिफाफा फेंक दिया, जिसे मौके पर मौजूद एएसआई ने देख लिया। 

पुलिस ने तुरंत लिफाफे की जांच की तो उसमें से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना ढिलवां में मामला दर्ज कर उन्हें माननीय अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों से आगे पूछताछ की जा रही है, ताकि नशा तस्करी से जुड़े अन्य लिंक का भी खुलासा किया जा सके।  

No comments