कपूरथला से 12वीं की नाबालिग छात्रा लापता ....
- एक युवक पर शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप; FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सबडिवीजन सुल्तानपुर लोधी से एक 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता की शिकायत पर थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले की पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी एएसआई हरभजन सिंह ने बताया कि आरोपी युवक और नाबालिग छात्रा की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही दोनों को तलाश कर लिया जाएगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव भागो अराइया निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 17 वर्षीय बेटी सुल्तानपुर लोधी के एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। शिकायतकर्ता के अनुसार 30 और 31 जनवरी की मध्य रात्रि को आरोपी शम्मी उर्फ शूटर, पुत्र फौजी निवासी सेंट्रल टाउन, सुल्तानपुर लोधी, शादी का झांसा देकर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी शम्मी के खिलाफ 363, 366A धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि छात्रा की सुरक्षित बरामदगी प्राथमिकता है और जल्द ही नाबालिक छात्रा और आरोपी की तलाश कर ली जाएगी।

.jpeg)


.jpg)



















No comments