MLA खैहरा के घर से जुड़े कथित अवैध निर्माण को गिराया, भारी पुलिस बल तैनात ....
- BDPO और तहसीलदार की मौजूदगी में हुई कारवाही, सुरक्षा के लिएर पुलिस की तैनात -- DSP
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के भुलत्थ क्षेत्र से MLA सुखपाल सिंह खैहरा के गांव रामगढ़ में घर से जुड़े विवाद ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया, जब प्रशासन ने कथित अवैध निर्माण पर पीला पंजा चलाया। कार्रवाई शुरू होते ही इलाके में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं।
खैहरा ने इस कार्यवाही से पहले ही कल अपने समर्थको को अपील की थी, जिसके बाद आज बड़ी संख्या में समर्थक उनके घर के बाहर जमा हो गए। किसी भी अनचाही घटना को रोकने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और आसपास के इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार घर नहीं, बल्कि घर से जुड़े कथित अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी ओर खैहरा ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए कहा कि यह कदम बिना नोटिस और सुनवाई के उठाया जा रहा है। खैहरा ने आरोप लगाया कि “CM भगवंत मान के गैर-कानूनी आदेश पर पुलिस और ब्यूरोक्रेसी द्वारा रामगढ़ में मेरे घर के कुछ हिस्से को बिना किसी नोटिस या सुनवाई के जबरदस्ती गिराने की कोशिश की जा रही है।” पुलिस और प्रशासन के सीनियर अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। और इलाके में हालात तनावपूर्ण बने हुए थे।
वहीँ भुलत्थ के डीएसपी करनैल सिंह ने बताया कि MLA सुखपाल सिंह खैहरा ने गली को बंद करने के लिए अवैध तौर पर गेट लगाया था। जो कि बीडीपीओ नडाला KS ढिल्लों तथा तहसीलदार बलविंदर सिंह की मौजूदगी में गिरा दिया गया। और गली का रास्ता आम पब्लिक के लिए खोल दिया गया है। माहौल को देखते हुए पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई थी।



.jpg)



















No comments