ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला की कॉलोनी में एक व्यापारी के घर से लाखों की चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस ....

- परिवार का सदस्य गंभीर रूप से बीमार, डीएमसी में भर्ती, रात घर को लगा था ताला  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला में जालंधर रोड पर स्थित पटेल नगर कॉलोनी में बीती रात अज्ञात चोरों दवारा एक व्यापारी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने व नकदी चोरी करने की घटना घटी है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसकी पुष्टि करते हुए सिटी थाना के SHO अमनदीप नाहर ने बताया कि चोरों की पहचान के लिए घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार चोरों ने घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी का लॉक तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी व लगभग 20 तोला सोने के गहने चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से बीमार होने के चलते लुधियाना के डीएमसी में भर्ती है, जिस कारण पूरा परिवार देर रात घर से बाहर था और मकान पर ताला लगा हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

SHO अमनदीप ने बताया कि जांच अधिकारी ASI मंगल सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को जल्द ही CCTV के आधार पर चोरों का सुराग लगने की उम्मीद है और आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।  

No comments