ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में किसान के खेत से हरी गेहूं की फसल चोरी, पुलिस को दी सूचना ...

- शरारती तत्व ने गेहूं का एक हिस्सा काटकर किया चोरी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला के गांव तलवंडी पुर्दल रोड पर एक किसान के खेत से हरी गेहूं की फसल काटकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र के किसानों में चिंता का माहौल है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए किसान हरजिंदर सिंह ने बताया कि रविवार को जब वह अपनी फसल की देखरेख के लिए खेत में पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि खेत के एक हिस्से से हरी गेहूं की फसल कटी हुई है। किसान के अनुसार, फसल अभी पूरी तरह पकने में कुछ समय बाकी था, लेकिन उससे पहले ही किसी अज्ञात शरारती तत्व ने गेहूं का एक हिस्सा काटकर चोरी कर लिया।

हरजिंदर सिंह ने बताया कि वह लंबे समय से खेती कर रहे हैं, लेकिन इस तरह की घटना उनके साथ पहली बार हुई है। हरी फसल चोरी होने से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए किसान ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है। 

No comments