ब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी नौकरी तलाश रहे युवको के लिए अच्छी खबर ----

- पोस्टल विभाग में पोस्टमास्टर और ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, अंतिम तिथि 14 फरवरी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

भारत सरकार ने पोस्ट मास्टर और ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी निर्धारित की गई है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी राजन शर्मा ने दी।

राजन शर्मा ने बताया कि सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है, जबकि उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

कपूरथला जिला रोजगार जनरेशन, स्किल डेवलपमेंट और ट्रेनिंग ऑफिसर राजन शर्मा ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://indiapost.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी और उम्मीदवारों का चयन सीधे मेरिट के आधार पर किया जाएगा। 

राजन शर्मा ने जिले के सभी योग्य और इच्छुक युवाओं से इन पदों के लिए अधिक से अधिक आवेदन करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 98882-19247 पर कॉल कर सकते हैं।  

No comments