ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब के इस क्षेत्र में AAP नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत ....

- गुरुदवारा साहिब से माथा तक कर कार से निकले थे, तभी बदमाशों ने की फायरिंग  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। जालंधर, पंजाब     

पंजाब के जिला जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबराय की हत्या करने की खबर है। यह घटना जालंधर शहर के पॉश क्षेत्र मॉडल टाउन में स्थित एक गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई, जहां बदमाशों ने ओबराय की कार पर फायरिंग कर दी। जिससे कार के शीशे भी टूट गए है। 

जानकारी के अनुसार हमलावरों ने ओबराय पर 5 गोलियां चलाईं, जिससे से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। 

वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहुंचन कर ली जायगी।  

No comments