कपूरथला के प्रैस क्लब प्रधान की गाड़ी पर हमला ...
- अज्ञात कार चालक द्वारा बेसबॉल बेट से थार गाड़ी के शीशे तोड़ने का आरोप, पुलिस CCTV केमरो की कर रही जाँच
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में देर रात प्रैस क्लब के प्रधान की गाड़ी पर हमला किये जाने की घटना घटी है। यह घटना एक अज्ञात कार चालक द्वारा अंजाम दी गई है। आरोप है कि उक्त कार चालक ने प्रधान की थार गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि SHO सिटी अमनदीप ने करते हुए बताया कि हमलावर की पहचान के लिए घटना स्थल के नजदीक लगे CCTV केमरो की जाँच की जा रही है।
जानकारी अनुसार प्रेस क्लब के प्रधान सुकेत गुप्ता के भाई रोहित गुप्ता रात लगभग 10 30 बजे किसी शादी के फंक्शन से घर को आ रहे थे। तभी एक सफेद रंग की बिना नंबर की स्विफ्ट कार शहीद भगत सिंह चौंक से पीछे लग गई ओर उसने मॉडल टाउन चौंक में उनकी मोहिंद्रा थार (PB-09-AN-0011) के आगे अपनी कार लगा दी और बेसबाल बेट से हमला कर ड्राइवर साइड के शीशे तोड़ दिए। शोर की आवाज सुन जैसे ही आस पास के लोग इकट्ठे हुए तो उक्त बिना नंबर की स्विफ्ट कार का चालक वहां से भाग गया।
घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी प्रभारी अमनदीप नाहर ने मौकर पर पहुंचे, ओर हमला वर की पहचान के लिए आसपास सीसीटीवी खंगालने की बात कही। रोहित गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह उक्त कार चालक को न तो पहचानता है और न कभी पहले मिला है। उन्हें शक है कि उसे लगा कि गाड़ी उनके भाई सुकेत गुप्ता एडवोकेट चला रहे ओर वह अकेले है या वो गाड़ी पहचानता था इस लिए उसने बिना कुछ पूछे सीधा गाड़ी पर हमला कर दिया। मौके पर ह्यूमन राइट्स प्रैस क्लब के सीनियर वाइस प्रधान राजिंदर राजू , जर्नल सेक्रेटरी सुनील जग्गी , सरपरस्त बी एन गुप्ता पहुंचे और उन्होंने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की।
वहीँ कपूरथला वर्किग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने एसएसपी कपूरथला से मांग की है कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है और उनकी सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध करवाए जाये।




.jpg)



















No comments