इजराइल का ईरान पर हमला, 40 की मौत ....
- ईरान ने भी मिसाइलें दागी, UAE-कतर में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमला
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। इसराइल
इजराइल दवारा आज शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई शहरों पर हमला करने की खबर है। एक न्यूज एजेंसी के अनुसार इन हमलों में दक्षिणी ईरान में 40 छात्राओं की मौत भी हुई है। जबकि 45 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
वहीँ दिउसरि तरफ ईरान ने जवाबी कार्यवाही करते हुए इजराइल पर हमले शुरू कर दिए हैं। इसराइल मीडिया के अनुसार ईरान ने पलटवार करते हुए करीब 400 मिसाइलें दागीं हैं। इतना ही नहीं ईरान ने इजराइल के अलावा कुवैत, कतर, बहरीन और सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी बेस पर भी हमला किया है। और ईरान ने UAE के सबसे अधिक आबादी वाले दुबई शहर को भी निशाना बनाया है।
बताया जा रहा है कि इजराइल ने ईरान के खुफिया मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, सुप्रीम लीडर खामेनेई का ऑफिस और ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन को निशाना बनाया। हमले के बाद खामेनेई को सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया है। इजराइल ने ईरान के खिलाफ अपने नए अभियान का नाम 'लियोनस् रोर' (शेर की दहाड़) रखा है। वहीं अल जजीरा ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह अमेरिका और इजराइल का जॉइंट मिलिट्री एक्शन है।
यह भी बता दे कि यह हमला ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु हथियारों को लेकर चल रही बातचीत के बीच हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर हमले की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई का मकसद अमेरिका और उसके लोगों को खतरे से बचाना है। ट्रम्प के अनुसार अमेरिकी सेना ईरान की मिसाइलों को तबाह करने और उसके मिसाइल प्रोग्राम को खत्म करने की कोशिश कर रही है।



.jpg)



















No comments