कपूरथला मॉडर्न जेल में हवालाती से मिला नशीला पदार्थ ...
- हवालाती साहिल पर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला मॉडर्न जेल में चलाए गए विशेष तलाशी अभियान के दौरान एक हवालाती के से 6.78 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद होने की खबर है। जिसके बाद जेल प्रबंधन ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों और थाना कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार मॉडर्न जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट धीरज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सीआरपीएफ और जेल गार्ड की टीम के साथ बैरकों की नियमित तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान वार्ड नंबर 4 के कमरा नंबर 2 की जांच के समय संदेह के आधार पर हवालाती साहिल गुप्ता उर्फ वासू, निवासी उपकार नगर लंबा पिंड जालंधर की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान उसकी पहनी हुई लोअर की जेब से एक मोमी लिफाफा बरामद हुआ। लिफाफा खोलकर जांच करने पर उसमें से 6.78 ग्राम नशीला पदार्थ मिला। इसके बाद जेल प्रशासन ने तुरंत बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और थाना कोतवाली पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



.jpg)



















No comments