कपूरथला में अवैध व्यावसायिक निर्माण पर नगर निगम की कार्रवाई,...
- निगम कमिश्नर ने नोटिस जारी कर काम रुकवाया
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में नकोदर रेलवे फाटक के नजदीक निगम ने अवैध व्यावसायिक निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकने के आदेश दिए हैं। यह आदेश निगम कमिश्नर द्वारा जारी किये है और निर्माण स्थल पर अवैध कंस्ट्रक्शन रोकने संबंधी नोटिस भी चस्पां कर दिया है।
सूत्रों की माने तो इस कार्रवाई से जुड़े निर्माण स्थल के तथाकथित मालिक ने बीते दिनों कपूरथला नगर निगम कार्यालय पहुंचकर हंगामा भी किया और कर्मचारियों के साथ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। विवाद बढ़ने पर संबंधित व्यक्ति ने लिखित माफी मांगी, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार नकोदर रेलवे फाटक के नजदीक एक व्यावसायिक शेड के निर्माण को लेकर नगर निगम ने संज्ञान लिया है। निगम कमिश्नर के आदेश पर निर्माण कार्य को रुकवाया गया और आदेश पत्र को इमारत पर चस्पां किया गया है। नोटिस में उक्त कर्मिशियल शेड के बिना नक्शा पास होने के बावजूद निर्माण किये जाने की बात कहते हुए स्पष्ट रूप से निर्माण कार्य को तुरंत प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।



.jpg)



















No comments