कपूरथला में युवक का शव मिलने से सनसनी,...
- गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में हुआ था भर्ती, फिर बेड से लापता हो गया
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में सुभानपुर रोड पर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के नजदीक एक युवक का शव मिलने की खबर है। शव देखने के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
थाना सिटी के जाँच अधिकारी एएसआई गुरशरण सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के कपड़ों की तलाशी के दौरान उसकी जेब से सिविल अस्पताल कपूरथला की एक पर्ची बरामद हुई, जिसमें उसकी पहचान 32 वर्षीय राज कुमार पुत्र गुरनाम चंद निवासी कपूरथला के रूप में हुई है। युवक को तुरंत सिविल अस्पताल में लाया गया।
ड्यूटी डॉक्टर से पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि राज कुमार किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था और परिजनों ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया था। इलाज के दौरान वह अस्पताल के बेड से लापता हो गया था।
पुलिस ने मृतक की पहचान की पुष्टि के बाद आसपास के मोहल्लों में सूचना भिजवाई, लेकिन देर शाम तक कोई भी परिजन सामने नहीं आया। फिलहाल शव को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं से पड़ताल की जा रही है।

.jpg)

.jpg)



















No comments