कपूरथला माडर्न जेल में हवालाती पर सर्जिकल ब्लेड से हुआ था हमला,...
- कोतवाली थाना में चार हवालातिओ पर FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला माडर्न जेल में बीती देर रात एक हवालाती पर सर्जिकल ब्लेड से कई बार हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल किया गया था। जिसके बाद घायल हवालाती के बयान पर थाना कोतवाली में चार हमलावर हवालातियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसकी पुष्टि कोतवाली थाना के SHO हरदीप सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपिओ को प्रोडक्शन वारंट पर जल्दी ही लाया जायगा और सर्जिकल ब्लेड कहा से लिए बारे पूछताछ की जायगी।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार यह घटना दो दिन पहले जेल परिसर में हुई। घायल मुथु मुरारी ने अपने बयान में बताया कि 14 फरवरी की देर शाम वह अपने दोस्त सेवक सिंह के साथ जेल के अस्पताल दवाई लेने गया था। अस्पताल के बाहर शिवा पुत्र बलविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह पुत्र सतविंदर सिंह, जसप्रीत सिंह और रमनप्रीत सिंह पहले से मौजूद थे। इसी दौरान चारों ने उससे बहसबाजी शुरू कर दी।
आरोप है कि रमनप्रीत सिंह ने ललकारा मारते हुए हमला करने के लिए उकसाया, जबकि जसप्रीत सिंह ने मुथु मुरारी को पकड़ लिया। इसके बाद शिवा और हरप्रीत सिंह ने सर्जिकल ब्लेड से उस पर कई वार किए, जिससे उसकी आंख के ऊपर, हाथ की हथेली, नाक के पास और गाल पर गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस मामले की पुष्टि करते हुए SHO हरदीप सिंह ने बताया कि चारों आरोपी शिवा, हरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह और रमनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी आरोपियों को जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी।




.jpg)



















No comments