ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दो नशा तस्कर किए काबू ....

- दोनों से 16 ग्राम हेरोइन बरामद, दो थानों में FIR दर्ज  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला पुलिस ने नशे के खिलाफ मुहिम दौरान कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 16 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है। दोनों मामलों में संबंधित थानों सुल्तानपुर लोधी और ढिलवां में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पहले मामले में थाना सुल्तानपुर लोधी में तैनात सब इंस्पेक्टर मलकीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान गांव डल्ला से अमरजीत पुर की तरफ जा रहे थे, जब वह छप्पड़ के नजदीक पहुंचे तो सामने से पैदल आ रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जांच अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ काला, निवासी गांव लख-वारिआह  के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वहीं दूसरे मामले में थाना ढिलवां में तैनात एएसआई परमजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ अपराधिक तत्वों की तलाश में गश्त कर रहे थे। जब पुलिस पार्टी पुराने पुल ढिलवां के नजदीक पहुंची तो वहां पहले से खड़ा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया और उसने अपनी जेब से एक लिफाफा निकाल सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने व्यक्ति को काबू कर लिफाफे की जांच की तो उसमें से 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 

आरोपी की पहचान रविंदर कुमार पुत्र शंकर लाल निवासी ढिलवां के रूप में हुई है। इस मामले में भी थाना ढिलवां में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। 

No comments