कपूरथला के गांव नवां पिंड भट्ठे के पास बेहोश मिला युवक, मौत,....
- परिवार ने लूट की आशंका जताई, पुलिस की जाँच जारी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव नवां पिंड भट्ठे के नजदीक वीरवार शाम को बेहोश अवस्था में मिले एक युवक को कोतवाली पुलिस द्वारा तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाली थाना के एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नवां पिंड भट्ठे के पास एक युवक बेहोश पड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टर वंदना ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान उसके भाई रवि कुमार ने जीत बहादुर थापा के पुत्र दविंदर कुमार थापा उर्फ संजू के रूप में की है। जो कि केसरी बाग कपूरथला का वासी था। मृतक के भाई रवि कुमार ने बताया कि उसका भाई सुबह घर पर मौजूद था, लेकिन दोपहर बाद पुलिस से उसकी मौत की सूचना मिली।
परिजनों के अनुसार मृतक के हाथों में पहनी तीन अंगूठियां, गले में चेन, पर्स और स्कूटर मौके से गायब हैं, जिससे लूट की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मामले की गहन जांच की मांग की है। बताया गया कि मृतक का परिवार इस समय नेपाल गया हुआ है।
जाँच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि युवक का शव फिलहाल सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



.jpg)



















No comments