ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला माडर्न जेल के ऊपर मंडराया ड्रोन ....

- ड्रोन से फेंका नशे का पैकेट, ड्रोन सहित तंबाकू, तीन सिगरेट, एक रेलिंग व पांच लाइटर बरामद 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला माडर्न जेल परिसर के ऊपर देर रात करीब साढ़े 11 बजे एक ड्रोन मंडराता देखे जाने से हड़कंप मच गया। ड्रोन दिखते ही जेल प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और पूरे जेल परिसर में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। जेल सुरक्षा गार्ड द्वारा रात में की गई तलाशी के दौरान ड्रोन नहीं मिल सका, लेकिन सुबह दोबारा तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा टावर नंबर 9 के पीछे बैरक नंबर 3 के पास एक ड्रोन भी बरामद हुआ है। 

घटना की सूचना के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। SHO कोतवाली हरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रोन किसने और किस मकसद से जेल परिसर में भेजा था।

जेल प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार बरामद ड्रोन मिनी 255 कंपनी का भूरे रंग का है, जिसके साथ टेप से कुछ सामान लिपटा हुआ था। जांच करने पर ड्रोन से एक पैकेट पत्ता छाप तंबाकू, मार्लबोरो गोल्ड एडवांस सिगरेट का एक पैकेट, मेड ब्रांड की फिल्टर सिगरेट के दो पैकेट, एक रेलिंग पेपर का पैकेट और पांच लाइटर बरामद किए गए।

मामले को लेकर माडर्न जेल कपूरथला के सहायक सुपरिंटेंडेंट धीरज कुमार ने थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 17/18 की दरमियानी रात वह ड्यूटी पर तैनात थे और गश्त के दौरान जेल की सीमा के ऊपर ड्रोन मंडराता दिखाई दिया, जिसे गिराने का प्रयास किया गया।  

No comments