ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने देसी पिस्तौल सहित एक बदमाश किया काबू ....

- 32 बोर की देसी पिस्टल बरामद, आरोपी पेशेवर अपराधी, 3 मामले पहले दर्ज  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला सीआईए स्टाफ की टीम ने 32 बोर की देसी पिस्टल समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद थाना सिटी में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। इसकी पुष्टि करते हुए सीआईए स्टाफ के इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि आरोपी पेशेवर अपराधी है, उसके खिलाफ तीन मामले पहले से दर्ज हैं। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन का रिमांड भी हासिल कर लिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सीआईए स्टाफ इंचार्ज एसआई रमन कुमार की अगुवाई में सीआईए के एएसआई जसवीर सिंह दाना मंडी कपूरथला में पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक युवक आता दिखाई दिया, जोकि पुलिस टीम को देखकर पीछे भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने शक के आधार पर पीछा करके दबोच लिया।  

जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक 32 बोर का देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू निवासी कोटला हेरां थाना सदर नकोदर जिला जालंधर बताया। सीआईए इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में केस दर्ज कर लिया गया है।  

उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है। इस दौरान उससे गहन पूछताछ की जाएग,जिसमें कई अहम खुलासे होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आरोपी के खिलाफ थाना सिटी व थाना सदर जालंधर में एनडीपीएस एक्ट तथा थाना सुल्तानपुर लोधी असलहा एक्ट के तहत पहले से तीन केस दर्ज हैं। 

No comments