कपूरथला सीनियर सिटीजन क्लब मनाएगा 27 वां स्थापना दिवस ...
- "साइबर अपराध एवं डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के लिए जागरूकता सेमिनार भी होगा आयोजित
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला सीनियर सिटीजन क्लब 20 फरवरी 2026 को अपना 27वां स्थापना दिवस गरिमामय ढंग से मनाएगा। यह जानकारी क्लब के महासचिव राकेश शर्मा ने देते हुए बताया कि क्लब की स्थापना 20 फरवरी 1999 को हुई थी। क्लब के संस्थापक स्वर्गीय रामजी लाल सर्राफ थे तथा पहले प्रधान स्वर्गीय मदन लाल कपूर थे। 02 अप्रैल 2025 को गठित नई प्रबंधन समिति ने पदभार संभालने के पश्चात विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया है।
उन्होंने यह भी बताया कि क्लब द्वारा लोहड़ी, वैसाखी जैसे सांस्कृतिक पर्व तथा स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व उत्साहपूर्वक मनाए जाते हैं। क्लब अपने सदस्यों के जन्मदिन भी बड़े उत्साह से मनाता है। इन अवसरों पर पारंपरिक पंजाबी नृत्य भांगड़ा सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर भी सराहना मिली है।
क्लब शिव मंदिर सुभाष चौक के सहयोग से प्रत्येक माह की 16 तारीख को जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क राशन वितरण करता है तथा स्कूली बच्चों को शैक्षणिक सामग्री भी वितरित करता है।
राकेश शर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव, जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण कपूरथला हिरदेजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे "साइबर अपराध एवं डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव विषय पर विशेष जागरूकता सेमिनार भी आयोजित करेंगे, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए जाएंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान, सेमिनार एवं जलपान शामिल रहेगा।




.jpg)



















No comments