ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में बुजुर्गों के लिए मेडिकल एवं हेल्थ चेकअप कैंप ...

- सभी रोगो के माहिर डॉक्टर्स ने किया मरीजों का चेकअप, मुफ्त दवाइयां भी दी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

पंजाब सरकार द्वारा बुजुर्गों के सम्मान, स्वास्थ्य देखभाल तथा डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता संबंधी जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिला-वार आयोजित कार्यक्रम के तहत जिला कपूरथला के विरसा विहार में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य देखभाल संबंधी मेडिकल एवं हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया गया।

डिप्टी कमिश्नर कपूरथला अमित पंचाल के दिशा-निर्देशों के तहत लगाए गए इस कैंप में ईएनटी विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ, मेडिकल विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ तथा टीबी उपचार से संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान मरीजों को मुफ्त दवाइयाँ वितरित की गईं तथा विशेष पोर्टेबल मशीन के माध्यम से मौके पर ही मुफ्त चेस्ट एक्स-रे किए गए। 

कैंप में योग विशेषज्ञों द्वारा बुजुर्गों को योग के माध्यम से स्वयं को स्वस्थ रखने संबंधी जानकारी भी दी गई। इसके अतिरिक्त, जरूरतमंद एवं पात्र लाभार्थियों के लिए वृद्धावस्था पेंशन और सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने हेतु सुविधा केंद्र के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर ADC वरिंदरपाल सिंह बाजवा, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी बलविंदरजीत सिंह, CDPO नताशा सागर, खुशमीत कौर, राजविंदर कौर, डॉ. अमनजोत कौर, डॉ. अमनदीप सिंह, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. नवप्रीत कौर, डॉ. अमनदीप रियाड़, डिप्टी मास मीडिया अधिकारी शरणदीप सिंह, डिप्टी मास मीडिया अधिकारी सुखदयाल सिंह, BCC कोऑर्डिनेटर ज्योति आनंद, फार्मासिस्ट जसविंदर सिंह, युधवीर और यशपाल, डेटा एंट्री ऑपरेटर रोमित चलोत्रा, पोषण कोऑर्डिनेटर मनजीत कौर तथा सुपरवाइजर स्वर्ण कौर, कमलजीत कौर, सलिंदर कौर आदि उपस्थित थे। 

No comments