कपूरथला में एक स्कूल बस और बाइक के बीच भीषण टक्कर ....
- दो बाइक सवार युवक गंभीर घायल, पुलिस की जाँच जारी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला जिले के कस्बा ढिलवां के नजदीक गांव मियानी में लिंक रोड पर आज एक स्कूल बस और बाइक के बीच भीषण टक्कर होने की खबर है। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्कूल बस के ड्राइवर और स्थानीय लोगों की मदद से सुभानपुर के नजदीक एसजीएल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI परमजीत सिंह ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।
दोनों घायलों की पहचान जसकरण सिंह पुत्र बलजिंदर सिंह और केवल सिंह पुत्र महिंदर सिंह दोनों वासी गांव धारीवाल बेट के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह गांव मियाणी के पास लिंक रोड पर सुबह एक स्कूल की बस (PB-02-EN-5322) और बाइक (PB-09-F-4524) के बीच टक्कर हो गई. जिस हादसे मे बाइक सवार जसकरण सिंह और केवल सिंह गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि केवल सिंह की दोनों टांगो की हड्डी भी टूटू गई है। दोनों गंभीर घायलो को उपचार के लिए सुभानपुर के SGL अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहाँ से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिविल अस्पताल कपूरथला में रेफर कर दिया गया।
वहीँ ढिलवां थाना के जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल भी कर रही है।




.jpg)



















No comments