ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में आधी रात को फायरिंग, घर को बनाया निशाना ....

- रात करीब 1.30 बजे दो अज्ञात लोगों ने चलाई गोलियां, घटना CCTV में कैद, बेगोवाल पुलिस जांच की शुरू 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला के थाना बेगोवाल के अंतर्गत गांव नंगल लुबाना में आधी रात को उस समय दहशत फैल गई जब अज्ञात लोगों ने एक घर पर फायरिंग की। बताया जा रहा है कि दो लोग रात करीब 1:30 बजे मौके पर पहुंचे और घर की तरफ कई राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। घटना CCTV में कैद हो गई है। वहीँ थाना बेगोवाल के SHO हरजिंदर सिंह ने कहा कि वह मौके पर जा रहे, जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे।

जानकारी अनुसार यह फायरिंग की घटना दरविंदर सिंह उर्फ ​​प्रिंस (उम्र करीब 30 साल) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी वार्ड नं. 9 गांव नंगल लुबाना के घर के बाहर हुई। बताया जा रहा है कि दरविंदर सिंह दो हफ्ते पहले अमेरिका से गांव लौटा था। दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और घर के बाहर पिस्टल तानकर फायरिंग की और फरार हो गए। दोनों लोगों मुंह ढंकू हुए थे।

इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। अच्छी बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घर पर गोलियों के निशान मिले हैं। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में जांच शुरू कर दी। फुटेज और दूसरे सुबूतों के आधार पर दोषियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। थाना बेगोवाल के एसएचओ एसआई हरजिंदर सिंह ने कहा कि वह मौके पर जा रहे। जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे। 

No comments