कपूरथला में विवाहिता को डीजल डाल जलाने का प्रयास, घायल सिविल में भर्ती ....
- विवाहिता का आरोप -- ससुराल वाले करते है मारपीट, तलाक की करते है मांग
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव मंगेवाल में एक नवविवाहिता पर उसके ससुराल वालों दवारा घर में ही डीजल डालकर जलाने की कोशिश के आरोप लगे है। आग लगाने की घटना के बाद घायल विवाहिता को कपूरथला के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहाँ उसका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान जसमीत शर्मा पत्नी प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना ढिलवां पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी परमजीत सिंह ने भी की है।
घायल जसमीत शर्मा ने बताया कि उनकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी और उनका पति विदेश में रहता है। और उसके ससुराल वाले उसे तंग परेशान करते हैं। उसने यह भी बताया कि उसका पति उससे तालक की मांग करता था।
जसमीत शर्मा ने बताया कि उसके पति ने पिछले 5-6 महीनों से मुझे न तो फोन किया है और न ही कोई पैसा भेजा है। वह पिछले दो दिनों से घर पर अकेली थी और आज जब उसके ससुराल वाले घर आए तो उन्होंने उससे तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करने को कहा। जब उसने इनकार कर दिया, तो उसके ससुराल वालों ने उसे पीटना शुरू कर दिया और उस पर और उसके मुंह में डीजल डालकर आग लगा दी। वह घर से भाग निकली और गांव में चिल्लाने लगी। ग्रामीणों ने पहले उसे करतारपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मां हरजिंदर कौर, उसकी मौसी परमजीत कौर और लड़के की मौसी जसबीर कौर, जो बिचोले हैं, ने विवाहिता को कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर विजय उसका इलाज कर रहे हैं।
इस संबंध में ड्यूटी डॉक्टर ने एमएलआर काटकर संबंधित पुलिस थाना को भेज दी है। लड़की की मां और चाची ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को लंबे समय से ससुराल में तंग परेशान किया जा रहा था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।



.jpg)



















No comments