ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव की सफलता पर प्रबंधक कमेटी ने जताया आभार ...

- भक्तों की भारी उपस्थिति और सहयोग ने आयोजन को बनाया यादगार, आयोजन की रिकार्डिंग निचे लिंक से देखे 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला में श्री श्याम जी फाल्गुन महोत्सव के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर श्री श्याम जी बालाजी ट्रस्ट की प्रबंधक कमेटी ने शहरवासियों, धार्मिक संस्थाओं, श्री श्याम भक्तों और मीडिया का आभार व्यक्त किया है।

इस संबंध में श्री श्याम जी बालाजी ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने बताया कि 18 फरवरी को कपूरथला के शालीमार बाग परिसर में आयोजित श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ है। 

उन्होंने कहा कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में श्री श्याम भक्तों के साथ-साथ शहर के विभिन्न सहयोगी धार्मिक संगठनों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम के दौरान भक्तों की भारी उपस्थिति और सहयोग ने आयोजन को यादगार बना दिया।

ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी संगठनों, श्रद्धालुओं तथा मीडिया कर्मियों का हृदय से धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा जताई। 

इस मौके पर श्री श्याम जी बालाजी ट्रस्ट के प्रधान पीके तुली, चेयरमैन सूरज अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सचिन सनी गुप्ता, कोषाध्यक्ष अभिनंदन गुप्ता, गौरव अबरोल, गगनदीप, अविनाश शर्मा, आशीष गुप्ता, हितेश सूरी, सुकेश कपूर, और विशाल सोनी भी मौजूद थे। 

- आयोजन की रिकार्डिंग का लिंक...   https://youtu.be/hgFCXRXleh4?si=5-bK-ljbxS0iTCA_ 

No comments