कपूरथला में दर्दनाक हादसा -- 8 वर्षीय की बच्ची की मौत ...
- लकड़ियां तोड़ते समय सिर पर लगा भारी टेहना, सिविल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में धालीवाल रोड पर लकड़ियां तोड़ने गई 8 वर्षीय लड़की के साथ एक दर्दनाक हादसे हुआ है। जिसमे लकड़ी का टेहना सिर पर लगने बच्ची की मौत हो गई है। मृतक लड़की की पहचान कविता पुत्री तर्केश्वर माहथो के रूप में हुई है।
मृतक लड़की के पिता तर्केश्वर माहथो निवासी मंसूरवाल दोना औजला रोड मूलवासी बिहार ने बताया कि उनकी बेटी कविता धालीवाल रोड पर चुल्हे में जलाने के लिए लकड़ियां तोड़ने गई थी। इसी दौरान यह भारी टेहना उसके सिर पर गिर गया। जिससे वह घायल हो गई।
घटना की सूचन के बाद परिजन तुरंत बच्ची को सिविल अस्पताल कपूरथला लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शैलजा ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्ची का शव सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया गया है।
घटना की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।



.jpg)



















No comments