ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में सड़क हादसा -- अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत ...

- बहन को छोड़कर घर वापस लौटते समय हुआ हादसा  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला में देर रात नंगल नारायणगढ़ पावर स्टेशन के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर है। जिसमे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी है। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी एएसआई भूपिंदर सिंह ने करते हुए बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सदर के एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान गांव धंदलां (लखन के पड्डे) निवासी रविंदर के बेटे जशन उर्फ काला के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जशन अपनी बहन को छोड़कर वापस लौट रहा था। जब वह नंगल नारायणगढ़ पावर स्टेशन के सामने पहुंचा, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार परिवार के बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई जाएगी। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। 

No comments