ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने 03 बदमाश किए गिरफ्तार ...

- बदमाशों से चार पिस्तौल 4 जिन्दा रोंद भी बरामद  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला पुलिस द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहीम के दौरान सबडिवीजन सुलतानपुर लोधी पुलिस ने 3 बदमाशों को काबू किया है। जिनके पास से चार पिस्तौल भी बरामद किए हैं। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। और सभी आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड भी हासिल किया है। 

डीएसपी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि कपूरथला पुलिस द्वारा बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक देसी पिस्तौल (02 जिंदा राउंड, एक विदेशी पिस्तौल ब्रांड पीएक्स-5 स्टॉर्म सहित 02 जिंदा राउंड और एक विदेशी पिस्तौल ब्रांड बरेटा 30 बोर और एक खुली पिस्तौल बरामद करके बड़ी सफलता हासिल की है।  

उन्होंने बताया कि बीते दिनों एएसआई लखविंदरपाल सिंह समेत पुलिस पार्टी  असमाजिक तत्वों की तलाश के सिलसिले में चौकी मोठांवाला से डडविंडी बस स्टैंड पर मौजूद थे, तभी मुखबिर ख़ास ने सूचना दी कि विशाल पुत्र बग्गा सिंह निवासी तलवंडी पाई के पास अवैध हथियार हैं। उसके अन्य असमाजिक तत्वों से संबंध हैं। जिनसे अवैध हथियार बरामद हो सकते हैं। जिसके आधार पर थाना सुल्तानपुर लोधी में आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

जांच के दौरान आरोपी विशाल पुत्र बंगा सिंह निवासी तलवंडी पाई को गिरफ्तार कर 02 अवैध पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। उसने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने यह पिस्तौल मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मापी पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव पम्मन से करीब एक महीने पहले 3 लाख रुपये में खरीदी थी। गिरफ्तार आरोपी विशाल से पूछताछ के बाद मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मापी पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव पम्मन, को मामले में आरोपी बनाया गया।  

आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मापी पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव पम्मन,थाना तलवंडी चौधरीयां को गिरफ्तार कर उसके पास से एक और पिस्तौल ब्रांड बरेटा 30 बोर और एक खुली पिस्तौल बरामद की गई। पूछताछ के दौरान इस मामले में अमनदीप सिंह उर्फ ​​अमन पुत्र दलबीर सिंह निवासी पम्मन को नामजद कर प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपीयों को माननीय कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान उनसे गहराई से पूछताछ की जा रही है। 

No comments