कपूरथला के AAP नेता को फिर मिली धमकी .....
- मैसेज में लिखा--- अब तेरे से पैसे नहीं चाहिए, अब तेरा नुकसान ही करूंगा
- राजू के घर पहुँच सुरक्षा व्यवस्था की जाँच की, सुरक्षा के है पुख्ता प्रबंध - SP शर्मा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न फगवाड़ा के दरवेश गांव वासी AAP नेता और BC विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू को एक बार फिर धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें यूके के नंबर से मिली है। जिसमे लगातार धमकी भरे कॉल और वॉट्सऐप मैसेज आ रहे हैं।
इस संबंध में SP फगवाड़ा माधवी शर्मा ने बताया कि इसी नंबर से पहले भी धमकी भरे कॉल आई थी। उन्होंने खुद आज दलजीत राजू के घर पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। वहीँ उच्च दधिकारिओ को सूचना भेज दी गई है।
इसकी जानकारी मिलने पर एसपी सहित कई अधिकारी AAP नेता दलजीत राजू के घर पहुंचे और घटना के संबंध में पूछताछ की। बता दे कि इससे पहले भी दलजीत राजू के घर पर फिरौती की मांग को लेकर फायरिंग हो चुकी है।
AAP नेता को मिले धमकी भरे संदेशों में कहा गया है, "कफन तैयार है, अब तेरे घर में से किसी का भी... अब तू फोन ही इग्नोर कर, जल्दी गिफ्ट कार्ड भेजूंगा।" एक अन्य मैसेज में लिखा था, "अब सब काम छोड़कर तेरे पीछे हूं। तेरे घर में किसी का भी नुकसान हो सकता है, अब तू तैयार हो जा, जल्दी ही नुकसान करूंगा, तेरे परिवार के सभी सदस्यों का पता है।" धमकी देने वाले ने यह भी कहा कि वह अब इंतजार नहीं करेगा, बल्कि सीधे नुकसान करेगा।
यहाँ यह भी बताने योग्य है कि तीन महीने पहले भी दलजीत राजू को जान से मारने की धमकी मिली थी। उस दौरान 27 नवंबर को रात में दो बदमाशों ने उनके घर के बाहर 23 राउंड फायरिंग की थी। उक्त हमलावरों ने घर के बाहर एक पत्र भी फेंका था, जिसमें काला राणा गैंग का नाम लिखा था और 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। दलजीत राजू ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी थी।



.jpg)



















No comments