ब्रेकिंग न्यूज़

स्वर्गीय जोगिंदर सिंह बाजवा जी की याद में फ्री आई चेक-अप कैंप सफलतापूर्वक संपन्न ....

- 200 मरीजों की आंखों की हुई जांच, मुफ्त दवाइयां भी दी, 25 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला में स्वर्गीय सरदार जोगिंदर सिंह बाजवा जी की पावन स्मृति में आयोजित फ्री आई चेक-अप एवं ऑपरेशन कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य उनके पोते महाराज बख़्श सिंह बाजवा एवं पोती देवाशीष कौर द्वारा बाबा तेलू जी की कुटिया में करवाया गया। 

कैंप के दौरान आंखों के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. रमेश माहना ने ओपीडी में पहुंचे करीब 200 मरीजों की आंखों की जांच की। वहीँ जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी गई। और जांच उपरांत 25 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिन्हें आगे निःशुल्क उपचार सुविधा प्रदान की जाएगी। 

इस मौके पर आयोजन से जुड़े स्वर्गीय सरदार जोगिंदर सिंह बाजवा की पत्नी जसबीर कौर व उनके बेटे मनमोहन सिंह बाजवा, मनमोहन सिंह की पत्नी रूपिंदर कौर बाजवा, दामाद हरसिमरत सिंह, बेटी देवाशीष कौर, बेटा महाराज बख़्श सिंह बाजवा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा बाबा तेलू जी की कुटिया के मुख्य सेवादार बाबा राकेश कुमार बल्ली, मुख्तियार सिंह नॉर्वे, देशबंधु शर्मा, अरुण खोसला सहित अनेक गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

आयोजकों ने बताया कि मानव सेवा के उद्देश्य से लगाए गए इस कैंप को लोगों का भरपूर सहयोग मिला और भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रखे जाएंगे। 

No comments