दुखदः खबर --- कपूरथला में BJP नेता के कारोबारी भतीजे का देहांत ...
- पार्थिव शरीर का कल 14 फरवरी को सुबह 11.30 बजे लक्ष्मी नगर शमशान भूमि में होगा अंतिम संस्कार
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के भाजपा पूर्व मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन और प्रमुख मनियारी के कारोबारी रमेश महाजन के बेटे करण कुमार का आज 13 फरवरी को अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। इस दुखद खबर से उनके परिजनों तथा परिचितों के साथ साथ कारोबारी साथिओ में गहरे शोक की लहर है।
वही प्रदेश के विभिन्न जिलों से उनके परिचित, राजनीतिक, सामाजिक तथा धार्मिक नेताओं द्वारा शोक संतप्त परिवार के साथ शोक प्रकट किया जा रहा है। और दिवंगत आत्मा को प्रभु चरणों में स्थान मिलने की प्रार्थना की जा रही है।
इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए करण के ताऊ धर्मपाल महाजन ने बताया कि कल 14 फरवरी को सुबह 11.30 बजे करण कुमार के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार लक्ष्मी नगर की शमशान भूमि में संपन्न होगा।




.jpg)



















No comments