ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में शादी-समारोह में एक युवक पर तानी पिस्तौल, मिस फायर होने बचाव ....

- लोगो ने एक बदमाश को काबू कर पुलिस को सौंपा, FIR दर्ज  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

File Photo

कपूरथला की साइंस सिटी चौंकी क्षेत्र में धालीवाल दोनां कॉलोनी में शादी समारोह दौरान हुए मामूली विवाद में एक युवक पर एक अन्य युवक ने पिस्टल तान दी। लेकिन जान से मार देने की नियत से ट्रिगर दबाने पर गोली मिस हो गई। इतने में शोर मचने पर इकट्ठे हुए लोगों ने एक युवक को दबोच लिया, जिसे चौकी साइंस सिटी पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि हमलावर का दूसरा साथी पिस्टल लेकर फरार हो गया।  

इसकी पुष्टि चौंकी इंचार्ज ASI लखवीर सिंह ने करते हुए बताया कि दोनों आरोपिओ के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

चौकी साइंस सिटी से मिली जानकारी अनुसार गुरनाम सिंह निवासी धालीवाल दोनां कालोनी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह ठेके पर जमीन लेकर खेती करता है। 27 फरवरी शुक्रवार की शाम वह बेटे के साथ अपने भतीजे विशाल पुत्र सोढी वासी धालीवाल दोनां कालाेनी का विवाह में शामिल होने गया था। वह और उसका बेटा गुरप्रीत सिंह विवाह समारोह में शरीक होने के लिए गली में खड़े थे।  

तभी पास ही खड़े विशाल थापर उर्फ जार्डन अकारण ही उसके बेटे को गालियां देने लगा और उसे कहने लगा कि तू मेरे बड़े भाई सागर थापर की गर्लफ्रेंड खुशी की मदद करता है। इसलिए तुझे मजा चखाना है। इस पर उसने व उसके बेटे गुरप्रीत सिंह ने कहा कि वह मेहनत करने वाले लोग हैं, उन्हें ऐसे मसलों से कुछ नहीं लेना-देना। इस पर जार्डन ने हाथ में पहना हुए मोटे कड़े से बेटे गुरप्रीत पर हमला कर दिया। फिर जार्डन ने साइड में जाकर किसी को फोन किया और कुछ देर बाद ही वहां पर करण वासी गांव राजापुर नाम का एक युवक आ गया। जिसके पास पिस्टल था।  

उसके आते ही विशाल थापर उर्फ जार्डन ने उससे पिस्टल लेकर उसके बेटे गुरप्रीत सिंह पर सीधे तानकर ट्रिगर दबा दिया, लेकिन गोली मिस होने के चलते फायर नहीं हुआ। इस पर शोर मच गया और भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों के इकट्ठे होने लग पड़े। इतने में विशाल थापर की मां व बहन भी मौके पर आ गए और आते ही विशाल थापर उर्फ जार्डन से कहने लगीं कि इन दोनों बाप-बेटे को गोली मारकर काम ही खत्म कर दो, लेकिन भीड़ दोनों को पकड़ने के लिए लपक पड़ी तो विशाल जार्डन पिस्टल लेकर मौके से फरार हो गया और करण को लोगों ने दबाेच लिय। 

वहीँ साइंस सिटी चौकी इंचार्ज ASI लखबीर सिंह ने बताया कि थाना सदर में विशाल जार्डन और करण के खिलाफ विभिन्न धाराओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लोगों की मदद से पकड़े गए करण को अदालत में पेश किया जा रहा है। जबकि विशाल थापर उर्फ जार्डन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने जान से मार देने की नियत से गोली चलाने की कोशिश की थी, लेकिन मिस होने से फायर नहीं हुआ। 

No comments