पंजाब में AAP के सरपंच की गोली मारकर हत्या ....
- चचेरे भाई की शादी समारोह में हमलावरों ने घुसकर की फायरिंग
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब के तरनतारन में AAP के सरपंच की गोली मारकर हत्या किये जाने की खबर है। यह घटना आज बुधवार को तरनतारन के सिद्धू फार्म में उसके चचेरी भाई की शादी में हुई। बताया जा रहा है कि हमलावर शादी समारोह में अंदर घुसे और स्टेज पर सरपंच दोस्तों के साथ डांस कर रहा था, तो भीड़ से एक युवक निकला और फायरिंग कर दी। मृतक AAP नेता हरबिंदर सिंह के पेट और सिर में चार गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद जब चचेरे भाई जर्मनजीत सिंह ने हमलावरों का पीछा किया तो उन्होंने उसके पेट में भी गोली मरा दी। समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीँ घायल जर्मनजीत सिंह को इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने AAP नेता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी अनुसार गांव ठट्टियां महंतां के सरपंच हरपिंदर सिंह के दो बेटे हैं, जिसमें एक 8 वर्ष और दूसरा 11 वर्ष का है। संरपच हरबिंदर सिंह जब स्टेज पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ डांस कर रहे थे, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि चार लोग मौके पर मौजूद थे, जिनमें से एक के पास एके-47 जैसा हथियार था।
हमलावरों ने हरबिंदर सिंह के पेट और सिर में चार गोलियां मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस गोलीबारी में उनका चचेरा भाई भी घायल हो गया, जिसके पेट में गोली लगी है। घायल को इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी सुरिंदर लांबा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। सरहाली थाने की पुलिस ने इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।




.jpg)



















No comments