कपूरथला में एक व्यक्ति पर हमला, 2 महिलाओं सहित 6 पर FIR दर्ज ....
- शहीदी समारोह दौरान किया था घायल
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव बिहारीपुर में एक व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के आरोप में 2 महिलाओं सहित 6 लोगों पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत थाना सदर पुलिस ने FIR दर्ज की है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI आलमजीत सिंह ने की है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बलवीर सिंह वासी गांव बिहारीपुर ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि बीते दिन गांव की समूह संगत शहीद बाबा दल सिंह जी का शहीदी दिवस मना रही थी। शाम करीब 6 बजे वह और गुरुद्वारा साहिब के प्रधान रतन सिंह व अन्य कमेटी मेंबर जिनमें मैं भी कमेटी मेंबर हूं। लंगर के बर्तन, सूखा राशन गुरुद्वारा साहिब जी की रसोई में रखने लगे थे।
तभी रणजीत सिंह, लखवीर सिंह, मलविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, रणजीत कौर, परमजीत कौर सभी निवासी गांव बिहारीपुर अपने 3/4 अज्ञात साथियों के साथ वहां पर आ गए। जिनके हाथों में तेजधार हथियार पकड़े हुए थे। आते ही उन्होंने हमला कर दिया। जिस कारण वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल के ब्यानों व अस्पताल की MLR रिपोर्ट के आधार पर 2 महिलाओं सहित 6 आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरु कर दी है।



.jpg)





.jpeg)











No comments