कपूरथला सीआईए टीम ने एक महिला नशा तस्कर को किया काबू ...
- आरोपी महिला से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला सीआईए स्टाफ की टीम ने एक महिला को हेरोइन लेकर आते हुए रंगे हाथ काबू किया है। जिसके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। काबू की गई आरोपी महिला के खिलाफ थाना सदर में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरूकर दी है।
जानकारी अनुसार सीआईए स्टाफ के एएसआई केवल सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ गांव लक्खण कलां की तरफ गश्त पर थे। जब उनकी टीम श्री आनंदपुर साहिब खालसा अकेडमी लक्खन कलां के समीप पहुंची तो सामने से एक महिला पैदल आती हुई दिखाई दी, जोकि पुलिस टीम को देख कर घबरा गई और पीछे की तरफ मुड़कर भागने लगी। इस दौरान उसने एक मोमी लिफाफा सड़क किनारे फेंक दिया।
तभी महिला पुलिस कर्मी ने संदेह के आधार पर महिला का पीछा कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम हरप्रीत कौर वासी गांव हमीरा बताया। जब पुलिस टीम ने उसके द्वारा फेंके मोमी लिफाफे की जांच की गई तो उसमें से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी महिला के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।



.jpg)





.jpeg)











No comments