ब्रेकिंग न्यूज़

स्वर्गीय सुनीता धीर के जन्मदिन पर परिवार ने लगाया लंगर ....

- माता भद्रकाली मंदिर परिसर में लंगर की व्यवस्था कर भक्तो को वितरित किया भोजन  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला के दविंदर धीर व उनके परिवार ने अपनी बहन स्वर्गीय सुनीता धीर के 73वें जन्म दिवस पर शेखुपर के श्री माता भद्रकाली मंदिर परिसर में लंगर की व्यवस्था कर भक्तो को भोजन वितरित किया।  

जिस मौके पर उनके परिवार के अलावा उनके नजदीकी पारिवारिक सम्पर्क वाले सदस्य भी मौजूद थे।  

इस मौके पर दविंदर धीर के साथ एडवोकेट पियूष मनचंदा, खबरनामा इंडिया के मुख्य सम्पादक अरुण खोसला,  डॉक्टर आर. पी. अग्रवाल। धर्मपाल महाजन, अशोक माहला, नरेश करीर, नरेश आनंद, शाम कुमार भुटानी, राजिंदर कुमार सेठी, विजय नाथ और संजय अग्रवाल आदि मौजूद थे। 

No comments