विजिलेंस ब्यूरो ने तहसीलदार को 30 हज़ार रिश्वत के आरोप में किया गिरफ्तार .....
- तहसीलदार के घर से बरामद हुए 1.45 लाख, साथी भी जल्द होगा गिरफ्तार
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब के जिला संगरूर में तैनात एक तहसीलदार को 30 हज़ार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो टीम ने गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान जगतार सिंह के रूप में हुई है। वहीँ टीम ने दावा किया है कि जल्दी ही उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी तहसीलदार जगतार सिंह के घर की तलाशी के दौरान 1.45 लाख रुपए भी बरामद किए हैं।
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार यह गिरफ्तारी जिला संगरूर के गांव महिलां के एक वासी द्वारा तहसील कार्यालय संगरूर में तैनात जगतार सिंह तहसीलदार और मालविंदर सिंह क्लर्क के खिलाफ दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई है।
प्रवक्ता ने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने खरीदी गई जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए आरोपी से संपर्क किया था। दोनों आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए 30 हज़ार की रिश्वत उससे ली थी।
शिकायत की जांच के बाद लगाए गए आरोप सही पाए गए। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो पुलिस रेंज पटियाला में FIR दर्ज की गई है। फ़िलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।



.jpg)





.jpeg)











No comments