ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने दो लुटेरे किए काबू, लूट का सामान भी बरामद .....

- 15 दिन पहले दो सब्जी विक्रेताओं से लूटे थे सोने के लॉकेट 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में 15 दिन पहले दो सब्जी विक्रेताओं से सोने के लॉकेट लूटने की घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और उनके पास से लूटे गए लॉकेट भी बरामद कर लिए हैं। इसकी पुष्टि SHO सोनमदीप कौर ने भी की है।   

सुल्तानपुर लोधी की SHO इंस्पेक्टर सोनमदीप कौर ने बताया कि 10 दिसंबर को सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले मजदूरों से अज्ञात व्यक्तियों ने गले में पहने हुए सोने के लॉकेट लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस ने लूट की धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।   

इस पर थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस को मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने युवराज सिंह निवासी गांव बूह और सिमरनजीत सिंह वासी बाबा नामदेव कालोनी कपूरथला को गिरफ्तार करके जब पूछताछ की गई तो दोनों से लूटे गए सोने के लॉकेट बरामद कर लिये। दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। पूछताछ में कई और लूट के मामले सुलझने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।  

No comments