ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला सीआईए टीम ने एक महिला तस्कर को किया काबू ,....

- 75 ग्राम हेरोइन बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के सीआईए स्टाफ की टीम ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। और उक्त तस्कर से 75 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है। जिसके बाद थाना सुभानपुर में आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR भी दर्ज कर ली है। 

जानकारी अनुसार सीआईए इंचार्ज एसआई रमन कुमार ने बताया कि एएसआई केवल सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे कि गांव लखन कलां के समीप निंदर कौर निवासी गांव बूट को आते देखा तो शक के आधार पर उसने रुकने का इशारा किया। महिला पुलिस टीम ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास 75 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 

इस पर थाना सुभानपुर में आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच तेज कर दी है। एसआई रमन कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। रिमांड दौरान पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है। 

No comments