Breaking --- कपूरथला के एक व्यापारी के गोदाम पर देर रात फायरिंग ...
- विदेशी नंबर से आई व्हाट्सएप कॉल पर लाखो रुपए की फिरोती भी मांगी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के सुलतानपुर लोधी रोड पर स्थित एक होलसेल किरयाना व्यापारी के गौदाम पर बीती रात लगभग 1:30 बजे फायरिंग की घटना घटी है। और उक्त व्यापारी को व्हाट्सएप कॉल पर लाखो रुपए की फिरोती की भी मांग की गई है। घटना की सूचना के बाद जिला पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है। और घटनास्थल के आसपास के लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहा हैं।
इस घटना की पुष्टि करते हुए SSP कपूरथला गौरव तूरा ने केएनआई को बताया कि बदमाशों दवारा गोदाम के गेट और शटर पर 5 राउंड फायर किए गए हैं। घटनास्थल इस मिले कुछ तथ्यों के आधार पर गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
मिली जानकारी अनुसार सुलतानपुर लोधी रोड पर स्थित कपूरथला के एक बड़े होलसेल किरयाना व्यापारी के गोदाम पर बीती रात लगभग 1:30 बजे कुछ अज्ञात बदमाशों ने 5 राउंड फायर किए गए। जिनमे से गोदाम के गेट पर दो और शटर पर तीन गोलिओ के निशान है। इस घटना के बाद किरयाना व्यापारी के व्हाट्सएप नंबर पर एक विदेशी नंबर से आई कॉल में उससे लाखों रुपए की फिरौती की मांग भी की गई। इसके बाद घबराये व्यापारी ने पुलिस को सूचित किया।
जिला पुलिस के आला अधिकारिओ ने मौके पर पहुंचकर जाँच शुरू कर दी है। और आसपास लगे CCTV कैमरो की जांच करते हुए आरोपी बदमाशों की पहचान की जा रही है। फिलहाल जिला पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए ब्यान कलमबंद किये जा रहे है।
जरूरी सूचना ---- खबरनामा इंडिया की खबर कॉपी (चोरी) करने वाले पत्रकारों को अपील है कि चोरी करने की बजाए व्हाट्सप्प नंबर पर मेसेज भेजकर खबर मांग ले .....



.jpg)
.jpg)






.jpeg)











No comments