कपूरथला के एक व्यवसाई पर नाबालिक से छेड़छाड़ के आरोप, POCSO एक्ट की FIR दर्ज ...
- पुलिस आरोपी की तलाश में कर रही छापेमारी, जल्द किया जाएगा काबू -- DSP
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में एक व्यवसाई पर एक महिला ने शारीरिक शोषण और अपनी नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि उक्त महिला अपनी लड़की सहित व्यवसाई के साथ 9 वर्ष से लिव-इन-रिलेशन में रह रही थी। महिला की शिकायत के बाद थाना सिटी पुलिस ने आरोपी व्यवसाई के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि DSP सब-डिवीजन शीतल सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मोहल्ला मेहताभ गढ़ वासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पहला पति वर्ष 2016 में उसको छोड़कर चला गया था। तथा अपनी नाबालिक लड़की के साथ प्रतापगढ़ रहती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मनप्रीत सिंह पुत्र तेजिंदर सिंह निवासी जालोखाना के साथ हुई।
मनप्रीत सिंह ने उसकी सारी व्यथा सुनकर शादी करने का झांसा दिया। जिसके बातो पर विश्वास कर वह वर्ष 2017 से अपनी लड़की सहित मनप्रीत सिंह के साथ रहने लगी। इस दौरान वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी नाबालिक लड़की का भी शरीरिक शोषण किया।
जांच अधिकारी डीएसपी सब-डिवीजन शीतल सिंह ने भी बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने अपने ब्यान में यह भी बताया कि उक्त आरोपी ने उसकी नाबालिक लड़की का भी शरीर शोषण किया। DSP ने यह भी बताया कि महिला की शिकायत के बाद आरोपी मनप्रीत सिंह बतरा के खिलाफ POCSO एक्ट की धारा के तहत FIR दर्ज कर ली है। और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

~5.jpeg)

.jpg)
.jpg)






.jpeg)











No comments